- Hindi News
- लाडनूं का पीरू सिंह कर रहा था हथियारों की सप्लाई
लाडनूं का पीरू सिंह कर रहा था हथियारों की सप्लाई
अवैधहथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार पायल रिसोर्ट के संचालक शक्ति सिंह को नागौर जिले के लाडनूं कस्बे का पीरूसिंह राजपूत हथियारों की सप्लाई कर रहा था। यह खुलासा आरोपी शक्तिसिंह से पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने किया। इस बीच पुलिस ने शक्ति सिंह की सूचना पर उसके फार्म हाउस से एक रिवाल्वर दस कारतूस बरामद किए। वहीं एक अन्य खरीदार को गिरफ्तार कर एक पिस्टल पांच कारतूस बरामद कर लिए गए।
प्रताप नगर थाना प्रभारी रामअवतार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को लेबर कॉलोनी निवासी छोटू उर्फ महेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल सिंह को एक पिस्टल चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी सूचना पर पायल रिसोर्ट संचालक शक्ति सिंह पुत्र शंभूसिंह राजपूत को छोटू को हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन दोनों को दो दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। शक्तिसिंह ने कबूल किया कि वह यह अवैध धंधा छह -सात महीने से कर रहा है। उसे लाडनूं निवासी पीरू सिंह हथियार सप्लाई करता है। पीरू से वह एक पिस्टल 15 से 20 हजार में खरीदकर 40 हजार रुपए में बेचता था। शक्तिसिंह ने अब तक खरीदे सात हथियार में से खारिया (सालासर बालाजी, चूरू) निवासी राजेंद्रसिंह शेखावत को दो, चित्तौड़गढ़ जिले में एक शेष भीलवाड़ा जिले में बेचना कबूल किया है।
शक्ति की सूचना पर ही पालड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र शंकर लाल सुथार को शाम की सब्जी मंडी स्थित उसकी दुकान से एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर उसके घर से पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने पीरू सिंह को भी नामजद कर लिया है। उधर, आरोपी ओमप्रकाश ने कबूल किया कि उसने लोगों में खौफ पैदा करने शान के लिए यह पिस्टल एक महीने पहले शक्तिसिंह से खरीदी थी।
खाखलेके नीचे छिपा रखी थी
शक्तिसिंहने एक रिवाल्वर 10 जिंदा कारतूस अपने फार्म हाउस में रखे खाखले से भरे बोरों के नीचे छिपा रखी थी। यह पिस्टल पुलिस ने शक्ति की निशानदेही से बरामद कर ली।
पिताको जेल भेजा
शुक्रवाररात सदर थाना पुलिस ने रिसोर्ट संचालक शक्तिसिंह के घर पर छापा मारकर 351 बीयर 48 पव्वे बरामद कर उसके पिता शंभूसिंह को गिरफ्तार किया था। रिमांड खत्म होने पर रविवार को शंभूसिंह को जज के निवास पर पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। इससे पूर्व पुलिस पूछताछ के दौरान शंभू सिंह ने शराब के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस बारे में उसका बेटा ही जानता है और बता सकता है।