पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने की आजाद नगर में पार्क की सफाई

बच्चों ने की आजाद नगर में पार्क की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. आजादनगरके एफ सेक्टर स्थित पार्क की कई दिनों से सफाई नहीं हुई। इससे वहां गंदगी का अंबार लग गया। बढ़ती गंदगी को लेकर क्षेत्रवासियों ने यूआईटी में सूचना दी। इसके बावजूद यूआईटी ने पार्क की सुध नहीं ली, इस पर रविवार को क्षेत्र के बच्चों ने अभियान चला कर पार्क में सफाई कार्य किया। इस पार्क की यूआईटी द्वारा सार-संभाल नहीं करने के कारण वहां गंदगी कुड़ा-करकट जमा हो गया। पानी नहीं मिलने से पौधे घास सूख रहे हैं। यूआईटी में शिकायत किए जाने पर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को यह कह कर रवाना कर दिया कि पार्क की देखरेख के लिए ठेकेदार नियुक्त है। कुछ दिन इंतजार के बाद भी सफाई नहीं होने पर पार्क की दुर्दशा को देख रविवार को क्षेत्र के बच्चों ने अभियान चलाकर पार्क की सफाई की। बच्चों ने पार्क सहित आसपास के रोड भी साफ किए। जय सियाराम ग्रुप के नेतृत्व में रमेशचंद्र, ईशिता, सुमन, अभिषेक, मनीषकुमार, श्रीमन, सीताराम, कृति, विमल जैन, सीताराम, जगदीशचंद्र, मांगीलाल आदि बच्चों ने सफाई कार्य किया।