पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तामर पाठ से प्रतिष्ठा की प्राप्ति

भक्तामर पाठ से प्रतिष्ठा की प्राप्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्तामरपाठ से भक्त परमात्मा से मिल सकता है। रिद्धि, सिद्धि प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकता है। कष्टों से मुक्ति तथा कार्य में सफलता मिलती है। यह बात रविवार सुबह जमुना विहार में श्रावक-श्राविकाओं से धर्म चर्चा में साध्वी गुणरंजना मसा ने कही।

उन्होंने कहा कि परमात्मा गुरु से जुड़ने पर ही जीवन का कल्याण संभव है। परमात्मा ही दुख परेशानियों का निवारण कर सकते हैं। जीवन धर्म और विनय आएगा तो अहंकार अपने आप समाप्त हो जाएगा। साध्वी ने कहा कि अहंकारी व्यक्ति कभी भी प्रभू को प्राप्त नहीं कर सकता। धर्म क्या है और भक्ति कैसे होती है, यह बात आचार्य मानतुगा के जीवन से सीखना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भक्तांबर पाठ करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। समाज के अनिल गुगलिया ने बताया कि साध्वी गुणरंजना मसा कुछ दिन और जमुना विहार में ही विराजेंगी। धर्म चर्चा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।