पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा में हुआ कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन

भागवत कथा में हुआ कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पांचवें दिन रविवार को होटल फ्लोरा पार्क में स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन किया। जिंदल परिवार की ओर से आयोजित कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। विभिन्न तरह की झांकियां सजाई गईं। बालक-बालिकाओं ने कृष्ण के वेष में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। यहां स्वामी जगदीश पुरी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक भागवत कथा वाचन कर रहे हैं। 10 फरवरी रात आठ बजे फागोत्सव होगा। कथा में पहुंचने के लिए आयोजकों ने शहर के गांधीनगर में गणेश मंदिर, शास्त्रीनगर में बड़ला चौराहा, बापूनगर में नाकोड़ा चौराहा, माणिक्य नगर में रामद्वारा, काशीपुरी में खाटूश्याम मंदिर के बाहर सुबह नौ से 10 बजे तक निशुल्क ऑटो की व्यवस्था की है।