पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात को लापता हुई बच्ची अगले दिन हौज में मिली

रात को लापता हुई बच्ची अगले दिन हौज में मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| बीतीदेर रात रेलवे स्टेशन से लापता हुई एक साल की मासूम बच्ची रविवार शाम मेवाड़ मिल परिसर स्थित एक हौज में मिली। शाम को प्रताप नगर थाने में बच्ची को सामने देखकर परिजनों की आंखें छलक आईं।

उत्तरप्रदेश के महुआ मोज निवासी रामू जोगी शनिवार रात परिवार सहित उदयपुर जाने के लिए भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां रात करीब ढाई बजे उसकी एक साल की बेटी बहुआ प्लेट फार्म से लापता हो गई। परिजनों को कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं दिखी तो वे चिंतित हो गए, उसे स्टेशन के आसपास तलाशने लगे पर बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वे जीआरपी चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें चित्तौड़गढ़ स्थित जीआरपी थाने भेज दिया गया। वहां सूचना देने के बाद रामू उसका परिवार वापस भीलवाड़ा आकर बच्ची की तलाश में जुट गया पर रातभर तलाश के बाद भी बच्ची का कहीं पता नहीं चला। रविवार शाम किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि मेवाड़ मिल परिसर स्थित हौज में एक बच्ची पड़ी है।

बिटिया को देख भर आईं आंख

पुलिसने जीआरपी चौकी से संपर्क कर परिजनों के फोन नंबर लिए और उनको सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों की बच्ची को देखकर आंखें छलक गईं। उन्होंने बच्ची को गले लगा लिया। परिजनों ने इस बच्ची का नाम बहुआ पुत्री रामू जोगी बताया। इसके बाद बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

नहींचला पता कैसे पहुंची मेवाड़ मिल

बच्चीजब पुलिस को मिली तो कीचड़ में सनी हुई थी। पुलिस ने उसके शरीर से कीचड़ साफ कर दूसरे कपड़े पहनाए। अभी यह पता नहीं चल पाया कि बच्ची रेलवे स्टेशन से मेवाड़ मिल तक कैसे पहुंची।