- Hindi News
- भावना को मिली छुट्टी पूरी तरह होश में नहीं
भावना को मिली छुट्टी पूरी तरह होश में नहीं
शहरके सेठ मुरलीधर मानसिंहका स्कूल में आते समय एक्सीडेंट होने से कोमा में आई छात्रा भावना को अहमदाबाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भावना के परिजन शुक्रवार को उसे लेकर भीलवाड़ा पहुंचे। भावना को अभी पूरी तरह से होश नहीं आया है।
भावना के पिता राजकुमार रैदास ने बताया कि अहमदाबाद के डॉक्टरों ने भावना को घर के माहौल में परिजनों के साथ रखने की सलाह दी है ताकि उसे जल्दी होश आए। भावना के हाथ-पैर में हरकत है। उसकी आंखें भी खुली हुई हैं। वह अभी इसी अवस्था में है। भीलवाड़ा पहुंचने के बाद परिजन भावना को अपने गांव मंडपिया स्टेशन ले गए। वहां से वे भावना के जल्दी ठीक होने की कामना के लिए अपनी कुलदेवी के दर्शनों के लिए गए हैं। भावना के घर आने के बाद गांव वाले उसकी कुशलक्षेम पूछने उसके घर पहुंच रहे हैं। पूरे गांव वाले ही उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एसएमएम स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा गारू ने बताया कि स्कूल की छात्राएं भी उसके जल्दी स्वस्थ होकर स्कूल लौटने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं।