पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाराशर समाज चुनाव प्रक्रिया आज से

पाराशर समाज चुनाव प्रक्रिया आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. अखिलभारतीय पाराशर समाजोत्थान सेवा संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव सचिव पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। कार्यालय सचिव नाना लाल पाराशर ने बताया कि सुभाषनगर स्थित महर्षि पाराशर भवन में अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। रात्रि आठ बजे प्रत्याशियों की घोषणा होगी। आवश्यकता होने पर रविवार सुबह नौ से 12 बजे तक मतदान कराया जाएगा।