पेंशनर्स शिविर में आए 25 प्रकरण
भीलवाड़ा. सुभाषनगरस्थित पारीक सामुदायिक भवन में शुक्रवार को पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर आयोजित हुआ। एसोसिएशन अध्यक्ष बीआर चौहान पूर्व आईएएस एनके जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में रिवाइज फिक्सेशन, बैंक के प्रकरण, फैमिली पेंशन प्रकरण, जन्म तिथि निर्धारण, चिकित्सा पुनर्भरण से संबंधित 25 प्रकरण प्राप्त हुए। शिविर संयोजक राधेश्याम पारीक ने बताया कि शिविर में श्याम सुंदर पारीक, शमसुद्दीन छीपा, लादू सिंह छाजेड़, सत्यनारायण भट्ट ने अधिकारियों से मिलकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।