पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलवाड़ा के व्यापारी से लूट

भीलवाड़ा के व्यापारी से लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा/उदयपुर। हाथीपोलथाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक कपड़ा व्यवसायी को रास्ता पूछना भारी पड़ गया। रास्ता पूछने के दौरान पास खड़े कुछ बदमाश बाइक सवारों ने व्यवसायी के साथ लूट की वारदात की। आरोपी व्यवसायी से सोने का ब्रेसलेट और 27 हजार रुपए लूट कर ले गए। पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी अल्पेश पुत्र अमरचंद जैन का सूरत में कपड़े का व्यापार है। दो दिन पहले अल्पेश भीलवाड़ा आया था। मावली स्थित ससुराल और दोस्तों से मिलने के लिए वह गुरुवार शाम उदयपुर आया।

उदयपुर में व्यस्त होने के कारण दोस्त से मुलाकात नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट चौराहा आकर कुछ युवकों से मावली जाने का रास्ता पूछा। पता नहीं चलने पर वह हॉस्पिटल रोड की �ओर मुड़ गया। कोर्ट चौराहे पर खड़े दो बाइक सवारों ने मौका ताड़ लिया और व्यवसायी का पीछा कर उसे कोर्ट चौराहे पर रोका। रास्ता बताने के बहाने दो युवक व्यवसायी की कार में बैठ गए और उसे कुछ देर तक शहर में भटकाते रहे। इस बीच व्यवसायी ने बैंक से 9 हजार रुपए भी निकाले। बदमाश घुमाते हुए व्यवसायी को वीरान जगह ले गए और लूट लिया।
उदयपुरमें रास्ता पूछा उन्हीं ने लूटा :
भीलवाड़ा/उदयपुर. हाथीपोलथाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक कपड़ा व्यवसायी को रास्ता पूछना भारी पड़ गया। रास्ता पूछने के दौरान पास खड़े कुछ बदमाश बाइक सवारों ने व्यवसायी के साथ लूट की वारदात की। आरोपी व्यवसायी से सोने का ब्रेसलेट और 27 हजार रुपए लूट कर ले गए। पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी अल्पेश पुत्र अमरचंद जैन का सूरत में कपड़े का व्यापार है। दो दिन पहले अल्पेश भीलवाड़ा आया था। मावली स्थित ससुराल और दोस्तों से मिलने के लिए वह गुरुवार शाम उदयपुर आया।