- Hindi News
- विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल 23 से
विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल 23 से
बिजलीनिगम अब औद्योगिक उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 23, 24, 27 29 सितंबर को चौपाल लगाएगा।
अधीक्षण अभियंता एसके सिन्हा ने बताया कि चेयरमैन, डिस्कॉम जयपुर ने औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाने के निर्देश दिए थे। इसी की पालना में 23 सितंबर को सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक मुजरास ग्रिड पर, 24 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक गठीला खेड़ा ग्रिड पर, जबकि इसी दिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक ग्रोथ सेंटर जीएसएस पर चौपाल लगाई जाएगी। इसी तरह रीको थर्ड फोर्थ फेज के लिए 27 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक वस्त्र भवन में, जबकि 3 से 5 बजे तक लघु उद्योग संघ में और 29 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक 23/11 केवी जीएसएस दांता में चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में एसई जेईएन समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे।