भीलवाड़ा| शाम की सब्जी मंडी के पास एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती राजसमंद जिले के आमेट गांव निवासी एक युवक की रविवार शाम हालत बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कोतवाल नेमीचंद चौधरी के अनुसार, राजसमंद जिले के आमेट निवासी अंतिम (30) पुत्र रामचंद्र लुहार दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया, जहां उसे नशे की लत लग गई। उसका नशा छुड़ाने के लिए उसकी मां गत 25 जुलाई को उसे शाम की सब्जीमंडी के पास एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा गई, जहां उसका इलाज चल रहा था।
इसी दौरान रविवार शाम करीब पांच बजे अंतिम की तबियत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी केंद्र के संचालकों को दी गई। जिस पर वे अंतिम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। जिसने शव को मोर्चरी में रखा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी आमेट स्थित मृतक के परिजनों को दी। जिस पर देर रात उसके परिजन भीलवाड़ा पहुंचे।