पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार बाइक की भिड़ंत में 3 घायल

कार बाइक की भिड़ंत में 3 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. तिलकनगर में बख्ता बाबा स्थल के पास रविवार को कार बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार पति, पत्नी और बेटा घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल लाए, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। भीमगंज पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया। हादसे के बाद चालक कार छोड़ भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत के अनुसार, बख्ता बाबा स्थल के पास तेली मोहल्ला निवासी अजय (32) पुत्र श्यामलाल धोबी अपनी पत्नी शानू (30) बेटे पवन (2) के साथ बाइक से रवाना हुआ। बख्ता बाबा के पास जैसे ही गली से निकला, सांगानेरी गेट की तरफ से तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे अजय, शानू पवन को चोटें आईं। बाद में घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने तीनों को अस्पताल पहुंचाया तथा हादसे की जानकारी भीमगंज पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने लाया गया। हादसे में अजयकुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि शानू पवन को मामूली चोटें आईं हैं।

चोरों से 10 लाख के पार्ट्स बरामद

भीलवाड़ा| गत दिनों रीको थर्ड फेज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पजेशन में ली गई एक फैक्ट्री से करीब 25 लाख के पार्ट्स चुराने के आरोप में गिरफ्तार फैक्ट्री मालिक समेत 5 जनों की निशानदेही पर प्रतापनगर पुलिस ने करीब 10 लाख का माल बरामद किया। मामले में 5 में से 3 जनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया, जबकि फैक्ट्री मालिक एक अन्य युवक को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें भी जेल भेजा गया।
थानाधिकारी राम अवतार चौधरी के अनुसार, फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पवन सिंघानिया, बंटी उर्फ इमरान सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से तीन को शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया, जबकि फैक्ट्री मालिक एक अन्य युवक को 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा था। पूछताछ में पांचों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 10 लाख के पार्ट्स बरामद किए हैं। रविवार को फैक्ट्री मालिक पवनकुमार बंटी उर्फ इमरान को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें भी जेल भेज दिया गया।