पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचवटी से बालक लापता

पंचवटी से बालक लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| हरणीमहादेव रोड पर पंचवटी कॉलोनी से चार दिन पूर्व एक किशोर बिना बताए घर से निकल गया। रिश्तेदारी मिलने वालों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार पंचवटी निवासी गोपाल लाल भांड ने 19 सितंबर को कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 18 सितंबर शाम को उसका 13-14 वर्षीय बेटा हिमांशु भांड बिना बताए घर से निकल गया। जिसका रंग गेहुंआ, चेहरा गोल, ब्ल्यू शर्ट काले रंग का लोअर पहने है। लापता होने से पहले किशोर ने स्वयं के हाथ से रोहित अपने पापा-मम्मी को संबोधित करते हुए कागज पर लिखा है कि मैं जा रहा हूं, हो सके तो रोक लेना। इस पर परिजनों ने किशोर की रिश्तेदारों परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

फार्मासिस्टदिवस 25 को मनाया जाएगा

भीलवाड़ा.फार्मेसीकौंसिल आफ इंडिया की ओर से निर्धारित फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को रघुवंशी स्कूल में सुबह 10 बजे मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुश्ताक खान होंगे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ फार्मासिस्ट रामराय सेठिया करेंगे।

न्यूज इनबॉक्स