पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था से विश्वशांति: व्यास

न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था से विश्वशांति: व्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलायूनेस्को क्लब महासंघ द्वारा रविवार को आटूण स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय बालिका आवासीय स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस संकल्प सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में यूनेस्को के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी ने कहा कि मनुष्य का दायित्व है कि विश्व बंधुत्व की भावना के आधार पर शांति की स्थापना में सहयोगी बने। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवकिशन आचार्य ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता एडवोकेट प्रहलादराय व्यास ने कहा कि न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना करके हम विश्वशांति की कल्पना को साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक सुनील डीडवानिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विद्यासागर सुराणा, सचिव रमेश मूंदड़ा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्कूली छात्रा चंद्रकांता रैगर, गरिमा जीनगर, प्रियंका खटीक, नम्रता जीनगर, सुनीता मेघवाल, रंजना खटीक, पूजा झारोटिया, पूजा साहू, कविता रैगर रोशनी मीणा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने वैश्विक शांति में योगदान के लिए अनुशासन नैतिकता के मूल्य अपनाने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा. आटूणआवासीय स्कूल में बालिकाओं को संकल्प दिलाते जिला यूनेस्को के पदाधिकारी।