पेंशनर्स का होगा भौतिक सत्यापन
भीलवाड़ा| सामाजिकसुरक्षा योजनाओं के पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन होगा। इसके लिए ग्रामसभा वार्ड सभा में पेंशनर्स की सूचियां पढ़कर सुनाई जाएंगी। यह निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेट्री सुदर्शन सेठी ने दिए हैं।
ट्रेजरी ऑफिसर गोपालचंद ओझा ने बताया कि जिले में वृद्धावस्था, विधवा, परित्यक्तता, विशेष योग्यजन योजनाओं के तहत लगभग 2.63 लाख पेंशनर्स हैं। उन्हें हर माह करीब 12 करोड़ रुपए का भुगतान होता है। अभी पेंशनर्स का हर साल मार्च में भौतिक सत्यापन कराना होता है। तभी अप्रैल की पेंशन जारी होती है। कई बार देरी होने के कारण प्रक्रिया में बदलाव किया है। यह व्यवस्था अगले वित्त वर्ष के लिए लागू होगी। गांवों के पेंशनर्स की ग्रामवार शहरी पेंशनर्स की वार्ड वार सूचियां बनेंगी। इनकी बाइंडिंग होगी। इसके बाद संबंधित बीडीओ नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी सभा के लिए एक दिन तय करेंगे।