पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानजी की मूर्ति पर खरोंच से आक्रोश

हनुमानजी की मूर्ति पर खरोंच से आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा/शक्करगढ़

शक्करगढ़में गढ़ के बाहर स्थापित वर्षों पुरानी हनुमानजी की मूर्ति पर पैरों के पास दो जगह खरोंच के निशान मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अज्ञात व्यक्तियों पर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शक्करगढ़ के सरपंच किशोर शर्मा के अनुसार, हनुमानजी की मूर्ति पर शनिवार को चोला चढ़ाने के लिए गांव का ही परमेश्वर पाराशर पहुंचा, जिसने मूर्ति के पैरों के पास दो जगह खरोंचें देखीं। जिसकी जानकारी उसने सरपंच सहित ग्रामीणों को दी। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आक्रोश जताने लगे। रविवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

सूचना पर थानाधिकारी हनुमान सहाय एएसआई दुर्गालाल मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बजरंगबली की मूर्ति के पैरों के पास से सिंदूर रूपी मली लेने या बच्चों द्वारा खेल-खेल में पत्थर फेंकने से खरोंच के निशान हो सकते हैं। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। वहीं थानाधिकारी हनुमान सहाय का कहना है कि ग्रामीणों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शक्करगढ़ का मामला