पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आटूण में एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

आटूण में एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आटूण में एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

भास्करन्यूज | भीलवाड़ा

आटूणस्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता समारोहपूर्वक रविवार को शरू हुई। मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया।

उन्होंने कहा कि खेलकूद से जीवन में आगे बढ़ने एवं सफल होने की प्रेरणा मिलती है। अध्यक्षता कर रहे सांसद सुभाष बहेडिया ने कहा कि छात्र जीवन में खेलों से अनुशासन एवं भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रतियोगिता में 500 छात्र भाग ले रहे हैं। समारोह में डीईओ महेंद्र वर्मा बालूलाल आचार्य आदि मौजूद थे। मुख्य सचेतक गुर्जर ने समारोह के बाद अलगवास गांव में जनसुनवाई की।