- Hindi News
- शिक्षा संबंलन अभियान के तहत आज से देखेंगे स्कूल
शिक्षा संबंलन अभियान के तहत आज से देखेंगे स्कूल
भीलवाड़ा|सर्व शिक्षाअभियान की ओर से 22 23 सितंबर को शिक्षा संबंलन अभियान चलाया जाएगा। डीईओ प्रारंभिक जीवराज जाट ने बताया कि इस अभियान के तहत 210 सरकारी स्कूलों का 105 अधिकारियों की टीम निरीक्षण करेगी। इसमें गत अभियान के दौरान दिए गए निर्देशों की कितनी पालना हुई है इसकी समीक्षा की जाएगी। बच्चों का शैक्षणिक स्तर कितना है, इसका पता लगाएंगे। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूल प्रबंध समिति की मीटिंग भी ली जाएगी।