कब्रिस्तान में फोरलेन निकालने का विरोध
भीलवाड़ा|अंजुमन कमेटीआम मुसलमान पुर ने पुर में कब्रिस्तान से फोरलेन निकालने का विरोध किया है। सदर रमजान मोहम्मद सोरगर ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भीलवाड़ा से राजसमंद तक फोरलेन बनाया जा रहा है। इस मार्ग में कब्रिस्तान रहा है। सेक्रेट्री रफीक मोहम्मद सहित अन्य समाजजनों ने विरोध करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में कब्रिस्तान से फोरलेन नहीं निकालने दिया जाएगा। लोगों ने मौका-मुआयना करने गए एसडीएम अविचल चतुर्वेदी, तहसीलदार मांगीलाल रैगर सहित एनएच के प्रोजेक्ट अधिकारी के सामने भी आपत्ति जताई। एसडीएम चतुर्वेदी ने बताया कि तहसीलदार ने मौका रिपोर्ट बनाई है। जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।