पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक सम्मेलन 26 27 को

शिक्षक सम्मेलन 26 27 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा|जिला स्तरीयशैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को होंगे। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि राउप्रावि नंबर एक में दो दिवसीय सम्मेलन होगा। 26 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे शुभारंभ होगा। इसमें आज के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा का वैश्वीकरण पर वार्ता होगी। सम्मेलन के संयोजक गणेश श्रीमाली ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि जिला शैक्षिक सम्मेलन श्री वर्द्धमान जैन उमावि में होगा। सतीश शर्मा को संयोजक, ललित जोशी को सचिव बनाया गया है। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)का सम्मेलन रामावि गांधीनगर में होगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने दी।