एसडीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
भीलवाड़ा| ट्रेनीआईएएस एसडीएम अविचल चतुर्वेदी ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। चतुर्वेदी ने मेटरनिटी वार्ड लेबर रूम का जायजा लिया। इन वार्डों में गंदगी होने पर प्रभारियों को सफाई के निर्देश दिए। मेटरनिटी वार्ड के ब्लॉक में प्रसूताओं को बेड नहीं मिलने पर अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मीटिंग भी हुई। इसमें सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान पीएमओ डॉ. केसी पंवार मौजूद थे।