- Hindi News
- डेयरी कराएगी बेटियों के नाम 5 हजार की एफडी
डेयरी कराएगी बेटियों के नाम 5 हजार की एफडी
डेयरीसे जुड़े पशुपालकों के परिवार में बेटी पैदा होने पर पांच हजार रुपए की एफडी कराई जाएगी। यह निर्णय सोमवार को हुई डेयरी की 25वीं आमसभा में लिया गया। डेयरी चेयरमैन रतनलाल चौधरी ने बताया कि बेबी लाडली नाम की यह योजना दो अक्टूबर से लागू होगी।
उन्होंने बताया कि आमसभा में वर्ष 2013-14 के 295.51 करोड़ के टर्नओवर खर्चे का अनुमोदन किया गया। इस मीटिंग में वर्ष 2014-15 के बजट का अनुमोदन हुआ। आमसभा में निर्णय लिया गया कि आदर्श डेयरी योजना, कुट्टी मशीन अनुदान योजना, बल्क मिल्क कूलर की चीलिंग राशि, हैडलोड तथा समिति स्टाफ के मानदेय में पांच से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी का अधिकार समितियों को ही दिया गया है। संघ की आमसभा में कर्मचारियों की भर्ती करने स्थाई करने के प्रस्ताव का अनुमोदन भी हुआ। आमसभा में कार्यवाहक एमडी एनके जोशी, पूर्व चेयरमैन छोगालाल गुर्जर, एके गर्ग समेत अन्य संचालक मौजूद थे।
यहभी हुए फैसले
>दुग्ध समितियों की मांग पर एक अक्टूबर से स्थानीय परिवहन (हैडलोड ) में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
> बल्क मिल्क कूलर समिति खर्च में पांच पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कर 30 पैसा प्रति किलो किया गया।
> समिति भवन निर्माण के लिए ऋण राशि डेढ़ लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने की घोषणा की गई।
> सक्रिय पशुपालक को राज्य के बाहर से गीर गाय खरीदने पर संघ दस हजार रुपए सहायता देगा।
> आदर्श डेयरी फॉर्म निर्माण करने पर संघ द्वारा एक से डेढ़ लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
> दूध विक्रेताओं ठेका श्रमिकों की बीमा पॉलिसी पर प्रीमियम की पचास प्रतिशत राशि संघ देगा।
भीलवाड़ा. सरसडेयरी की आमसभा को संबोधित करते चेयरमैन रतनलाल चौधरी मंचासीन अतिथि।