पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलवाड़ा के पहलवानों ने जीती चैंपियनशिप

भीलवाड़ा के पहलवानों ने जीती चैंपियनशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुरमें आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (14 वर्ष) में भीलवाड़ा के पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) के जीवराज जाट के अनुसार, 32 किग्रा में प्रशांत विश्नोई, 38 किग्रा में गौरव टेलर, 41 किग्रा में हिमांशु विश्नोई द्वितीय, 45 किग्रा में शुभम् तेली तृतीय 49 किग्रा भारवर्ग में धर्मराज जाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां पहुंचने पर इन पहलवानों का डीईओ कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडीईओ अशोक पारीक, खेल प्रभारी जन्मेजयदेव सिंह आदि मौजूद थे।