पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75% उपस्थिति पर ही छात्रवृत्ति

75% उपस्थिति पर ही छात्रवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| कॉलेजों में मिलने वाली विभिन्न छात्र वृत्तियां स्टूडेंट द्वारा 75 फीसदी उपस्थिति का प्रमाणपत्र देने पर ही मिलेगी। यह प्रमाणपत्र साल में दो बार दिसंबर, 2014 फरवरी, 2015 में संबंधित छात्रवृत्ति प्रभारी को जमा कराना होगा।
समन्वयक (छात्रवृत्तियां) प्रो. सीएल परसोया ने बताया कि स्टूडेंट को उपस्थिति का प्रमाणपत्र अपने संबंधित विषयों के लेक्चरर से लेकर संबंधित छात्रवृत्ति के संयोजक को जमा कराना है। इसके साथ ही गवर्नमेंट प्राइवेट अनुमोदित छात्रावास में रहने वाले स्टूडेंट्स को छात्रावास में रहने की रसीद संलग्न करनी होगी।
रसीद नहीं देने पर संबंधित स्टूडेंट की छात्रवृत्ति नोन हॉस्टलर मानकर खाते में जमा करा दी जाएगी। अलग-अलग छात्रवृत्ति संयोजकों की सूची सूचना पट्ट पर लगा दी गई है।