आज होगी मार्केट में सफाई
भीलवाड़ा. स्वच्छभारत अभियान के तहत शनिवार सुबह 7 बजे मुख्य मार्केट में सफाई की जाएगी। नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त संजय माथुर ने बताया कि सफाई अभियान में कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज वर्मा, एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास, सभापति अनिल बल्दवा सहित कई अधिकारी सफाई कर्मचारी सफाई करेंगे। सफाई स्टेशन चौराहा से शुरू होकर गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र चौराहे से जिला अस्पताल तक होगी।