करंट से श्रमिक की मौत
भीलवाड़ा. मालोलारोड पर चल रहे एक निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार दोपहर करंट लगने से वहां काम कर रहे केसरपुरा हाल सीएस आजादनगर के एक श्रमिक की मौत हो गई। पुर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा तथा जांच शुरू की। श्रमिक को काम के दौरान वहां से निकल रही 11 हजार केवी लाइन से करंट लग गया था। थानाधिकारी दिलीप सोनी के अनुसार भीम थानान्तर्गत केसरपुरा हाल सीएस आजादनगर में रहने वाला लक्ष्मण सिंह (25) किशन सिंह रावत मालोला रोड स्थित एक निर्माण कार्य पर काम कर रहा था। इसी दौरान सीढ़ी लगाते समय वहां से निकल रही 11 हजार केवी लाइन से टच हो गया, जिससे उसको करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।