वायुसेना भर्ती की जानकारी दी
वायुसेनामें भर्ती होने के लिए शुक्रवार को राउमावि प्रतापनगर में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
एयरमैन सलेक्शन सेंटर, जोधपुर के एसटीजी धर्मेंद्र ने वायुसेना की चयन प्रक्रिया भर्ती की योग्यता बताई। उन्होंने बताया कि वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसमें अभ्यर्थी की उम्र 17 से 21 वर्ष ही होना जरूरी है।