भीलवाड़ा| बापूनगर की कर्मचारी कॉलोनी स्थित घर के दिन के वक्त चोरों ने जेवर नकदी चुरा लिए। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य घर को ताला लगा कर अर्द्ध चेटीचंड कार्यक्रम शामिल होने गए थे।
चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई। प्रतापनगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बापूनगर सेक्टर स्थित कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले लक्ष्मण दास पुत्र चांदमल सिंधी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को वह परिवार सहित अर्द्ध चेटीचंड कार्यक्रम में शामिल होने शहर गए थे। पीछे सूने घर में चोरों ने प्रवेश कर वहां रखी आलमारी में से तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी टॉप्स, दो कंगन, एक चेन, दो अंगूठियां, नाक का लोंग 10 हजार रुपए ले गए।
सिंधी परिवार एक-डेढ़ घंटे बाद घर पहुंचा तो उसे घर आलमारी खुली तथा जेवर नकदी नदारद मिली। जिस पर उसके होश उड़ गए। बाद में घटना की जानकारी उसने प्रतापनगर थाने में दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी।