झुलसी महिला की मौत
अघोरीबाबा की झोपड़ियां गांव में गत दिनों गैस स्टोव से झुलसी महिला की अजमेर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के वक्त महिला गैस स्टोव चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस नली फटने से वह झुलस गई। जिसे ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर रैफर किया गया था।
बदनौर पुलिस के अनुसार अजमेर जिले के मसूदा थानान्तर्गत करबिया का खेड़ा निवासी तेजमल पुत्र हरदेव गुर्जर ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सांवरी (32)प|ी प्रभु गुर्जर 20 सितंबर को ससुराल अघोरी बाबा की झोंपड़ियां स्थित घर में गैस स्टोव पर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस नली फटने से आग लग गई। जिससे सांवरी झुलस गई। जिसे ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर अस्पताल रैफर किया, जहां उसकी गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में सांवरी की डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी भी झुलस गई थी, जिसकी पूर्व में ही मौत हो गई थी।
छात्राओंको बताई बैंक योजनाएं
भीलवाड़ा|सेमुमागर्ल्स कॉलेज में युवा विकास केंद्र में शुक्रवार को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जेएल सुथार ने बैंक योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र प्रभारी डॉ. आरएस बांगड़ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया। दर्शनशास्त्र स्नातकोत्तर परिषद की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता शर्मा ने बताया कि दर्शन एवं संगीत का समायोजन विषय पर संगीत के प्रसिद्ध विद्वान शंभूप्रसाद पंवार द्वारा प्रस्तुति दी गई।