पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों में 15 अक्टूबर से जुड़ेंगे नाम

मतदाता सूचियों में 15 अक्टूबर से जुड़ेंगे नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव की मतदाता सूचियों में 15 अक्टूबर से नाम जोड़े जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग पुनरीक्षण अभियान चलाएगा।

एक अक्टूबर को जो मतदाता 18 साल के हो गए हैं, उनके नाम जोड़ने की कार्रवाई होगी। जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं है, वे भी नाम जुड़वा सकेंगे। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। इसके साथ नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन के आवेदन एसडीएम कार्यालय में किया जा सकेगा। यह काम 10 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद मतदाता सूचियां ग्रामसभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी की बैठक में पढ़कर सुनाई जाएगी। वहां उनका सत्यापन होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होगा।