गश्त हो प्रभावी और पड़ताल सही: राघवेंद्र
पुलिसअधिकारी सही अनुसंधान प्रभावी गश्त करें। रात 11 बजे बाद बिना काम शहर में बाइक पर घूमने वाले 15 से 30 वर्ष के लड़कों की गाड़ियां सीज कर चालान बनाएं। रात में शराब पीकर घूमने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करो। संदिग्ध घूमते मिलने वालों को गिरफ्तार करो। परिवादी की थाने में ही अधिकाधिक सुनवाई हो ताकि उसे कोर्ट उच्चाधिकारियों के पास नहीं जाना पड़े।
यह बात सोमवार सुबह एसपी ऑफिस में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास ने कही। उन्होंने कहा कि हाईवे स्थित पेट्रोल पंप, ढाबों आदि पर आने जाने वालों पर नजर रखें। उनकी लिस्टिंग करें। अपराधों पर अंकुश को लेकर एएसपी सीओ प्रभावी सुपरविजन करें। पेंडिंग प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें। मालखाने के माल का प्रभावी तरीके से निस्तारण एवं केश ऑफिसर स्कीम की समीक्षा करें। केश ऑफिसर स्कीम से जो मुकदमे हटाने योग्य हैं उन्हें हटाएं।
चुनौतीपूर्ण मामलों जैसे डकैती, गैंगरेप, बड़ी चोरियों आदि को केश ऑफिसर स्कीम में शामिल करें। एसपी ने मीटिंग में कहा कि हिस्ट्रीशीट का रिव्यू करें। नए बदमाशों को हिस्ट्रीशीट में शामिल करें। मीटिंग में मुख्य चर्चा शहर में शाम होते ही बिना नंबरी दुपहिया वाहनों पर बिना काम घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर हुई, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित हो। बिना काम घूमने वालों के वाहनों के चालान बनाएं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे को जल्द पूरा करें। मीटिंग में जिलेभर के एएसपी, डीएसपी थानाधिकारी उपस्थित थे।
भीलवाड़ा. जिलेके पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास।