- Hindi News
- गूगल पर जान सकेंगे किस निकाय के कहां कितने भूखंड खाली
गूगल पर जान सकेंगे किस निकाय के कहां-कितने भूखंड खाली
यूडीएच ने दिए 193 निकायों को निर्देश
भास्करन्यूज.भीलवाड़ा
वहदिन दूर नहीं जब लोग राज्य की किसी भी यूआईटी, हाउसिंग बोर्ड के पास खाली पड़े प्लॉटों को गूगल पर देख सकेंगे। किस आवासीय कॉमर्शियल योजना में कितने प्लॉट खाली पड़े हैं और उनकी लोकेशन क्या है। यह जानकारी राज्य के 193 निकायों को गूगल मैप पर डालने के लिए नगरीय विकास विभाग ने पांच दिसंबर को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि जनता की सहूलियत के लिए राज्य का हर निकाय अपने लैंड बैंक को गूगल मैप पर डाले। लैंड बैंक गूगल मैप पर डालने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी शहर में कोई प्लॉट लेना है तो वह घर बैठे इंटरनेट पर ही इसकी जानकारी प्राप्त कर सके। अभी इस प्रकार की सुविधा राज्य में नहीं है। सभी प्रकार के आवेदन और नीलामी भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।