ताजा हुई पुरानी दोस्ती की यादें
भीलवाड़ा. विद्यानिकेतन स्कूल में बरसों पहले साथ पढ़े स्टूडेंट्स मिले तो यादें ताजा हो गईं। मौका था शनिवार को शुरू हुई दो दिन की एलुमिनी मीट का। हरणी महादेव के निकट एक होटल में हुए मीट में 1970 से 85 बैच के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
इसमें भीलवाड़ा सहित अन्य राज्यों विदेशों से भी पुराने स्टूडेंट्स आए। इसमें कई बिजनेसमैन अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्या निकेतन स्कूल के पूर्व शिक्षकों का सम्मान किया गया। वीएनबी के पुराने स्टूडेंट्स ने शहर में कार रैली निकाली। इसका मकसद यही था कि जब वे पढ़ते थे उस वक्त जिस तरह शहर में घूमा करते थे उन्हीं पलों को याद करने के लिए कार से शहर घूमा गया। इस मौके पर उद्योगपति नीरज मानसिंहका, महेंद्र नाहर, महेंद्र माथुर, मनोज रारा, अनिल मानसिंहका, भरत मानसिंहका, पवन नाथानी, अमृतपाल सिंह छाबड़ा आदि मौजूद थे। रविवार को एलुमिनी मीट के तहत फन डे मनाया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स अपने अनुभव शेअर करेंगे।
फोटो