खिलाड़ी पहुंचे पर नहीं हुई ट्रायल
भीलवाड़ा. हरिद्वारमें होने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स नेशनल टूर्नामेंट के लिए जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा भीमगंज स्कूल मैदान पर शनिवार को तय समय पर ट्रायल नहीं कराई जा सकी। एक दिन पहले ही संघ द्वारा कार्यक्रम बदल दिया गया। ऐसे में कई खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे तो वहां उन्हें कोई नहीं मिला और निराश लौटना पड़ा।
14 वर्ष आयु वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, जेवेलिन थ्रो 16 वर्ष आयु वर्ग में 200, 400, 800 2000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोला, तश्तरी फेंक आदि खेलों की ट्रायल होनी थी। इस संबंध में संघ के संयुक्त सचिव केसर सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स के एग्जाम होने के कारण हमने रविवार का दिन तय किया। एक दिन पहले ही कार्यक्रम बदला गया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि कई खिलाड़ी शनिवार को पूर्व कार्यक्रम के तहत ट्रायल के लिए पहुंचे। रविवार को दोपहर 3.30 बजे इसी मैदान पर ट्रायल शुरू होगी। हम यहां से गर्ल्स और ब्वॉयज छह-छह खिलाड़ी चयन करेंगे।
करंटसे महिला झुलसी
भीलवाड़ा. शनिवारको महिला घर में करंट से झुलस गई। सांगानेर निवासी कमलेश (30) प|ी बसंत छापरवाल घर में कार्य कर रही थी, तभी उसे करंट लग गया।