ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न
एक उलटफेर तक ही समित रहे ये प्लेयर्स
>टूर्नामेंटमें नामी खिलाड़ियों को बाहर करने वाले न्यू कमर्स एवं गैर वरीयता प्लेयर्स अपने अगले मुकाबलों में खास नहीं कर पाए।
>टूर्नामेंटके मेल में नंबर वन प्लेयर शुभांकर डे को बाहर करने वाले एयर इंडिया के चिराग हारे।
>सीडेडसेवन चेतन आनंद को हराने वाले एमपी के प्रतुल भी हारे।
>मिक्सडबल में नंबर तीन सीड जोड़ी वेंकट गौरव प्रसाद जूही को हराने वाली गैर वरीयता वाली जोड़ी रेलवे से अनिल कुमार राजू धान्या नायर की नई जोड़ी हारी।
>मिक्सडबल में टूर्नामेंट में 6 नंबर सीड की जोड़ी सूरज पीएच रचिता सहदेव को हराने वाली उत्तराखंड की आयुष मौर्य शीतल करगेती की जोड़ी हारी।
>राजस्थानके रजत राठौड़ एमपी की गरिमा यादव की नंबर 8 सीडेड जोड़ी को बाहर करने वाली उत्कर्ष अरोरा मोहिता सहदेव जोड़ी भी हुई बाहर।
राजस्थान गुजरात में एकेडमी की संभावना : पुलेला
इंडियाटीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि बैडमिंटन का भविष्य उज्जवल है। क्रिकेट को जो ग्लैमर देश ने दिया, अब बैडमिंटन की बारी है। देश में इस खेल की प्रतिभाएं उभर रही हैं। हम इसके विकास को लेकर गंभीर और प्रयासरत हैं। राजस्थान में एकेडमी के लिए अच्छी संभावना है। हमारा अगला लक्ष्य राजस्थान गुजरात में एकेडमी स्थापित करने का है। देश में बैडमिंटन लगातार आगे बढ़ रहा है, जिस तरह क्रिकेट को देश ने प्यार दिया, अब बैडमिंटन की बारी है। समापन समारोह में सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, ऑल इंडिया बैडमिंटन एसोसिएशन उपाध्यक्ष टीपीएस पुरी, राजस्थान के एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर बख्शी, सचिव केके शर्मा, जिला संघ अध्यक्ष कैलाश अजमेरा ने विचार रखे।
भास्कर न्यूज |भीलवाड़ा
ऑलइंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार को सुखाड़िया स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में हुए। टूर्नामेंट में अव्वल सीड प्लेयर्स ने अपनी धाक अंत तक कायम रखी। वुमंस सिंगल्स में एक नंबर सीड प्लेयर आंध्रप्रदेश की ऋतुपर्णा ने एयर इंडिया की सयाली गोखले को 12-21, 21-8,21-10 से हराकर खिताब जीता। मेल सिंगल्स में आंध्रप्रदेश के सिरिल वर्मा एस एस ने महाराष्ट्र के कौशल धरमामेर को 21-15, 14-21, 22-20 से हराकर पहली बार नेशनल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वुमंस डबल्स में आंध्रप्रदेश की मेघना जे म