पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी प्रदूषण की समस्या पर चर्चा आज

पानी प्रदूषण की समस्या पर चर्चा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को इंजीनियर्स डे पर कार्यक्रम में इंजीनियर्स पानी और प्रदूषण जैसी शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान और एनर्जी सेविंग पर्यावरण सुधार के उपाय बताएंगे। कार्यक्रम नगर परिषद टाउन हॉल में शाम 6:30 बजे शुरू होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष बीबी सिंह ने रविवार को चित्तौड़गढ़ रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि राज्य पर्यावरण विभाग के डायरेक्ट आरएस शर्मा होंगे। अरविंद ग्रुप, अहमदाबाद के पर्यावरण विभाग के हेड संदीप पटेल पानी पर्यावरण विषय पर विचार रखेंगे। टेकहेड्स, मोहाली के डायरेक्टर एचएम सिंह अपग्रेड टेक्नॉलॉजी, मिटकोन कंसल्टेंसी, पुणे के मैनेजर प्रभात सारस्वत एनर्जी सेविंग और फैक्ट्री एंड बॉयलर्स विभाग के डिप्टी चीफ इंस्पेक्टर एसएम पुरोहित इंडस्ट्री सेफ्टी के बारे में विचार रखेंगे।
एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट सुशील सुराना ने बताया कि कार्यक्रम में टेक्सटाइल कॉलेज के टॉपर्स स्टूडेंट पानी वाले संस्था को सम्मानित करेंगे। मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, सांसद सुभाष बहेड़िया, शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, नगर परिषद सभापति अनिल बल्दवा, कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज वर्मा, एसपी एचजी राघवेंद्र सुहास, विस के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बीएसएल के एडवाइजर आरएन गुप्ता अतिथि होंगे।