पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर का छज्जा गिरा, बालिका घायल

घर का छज्जा गिरा, बालिका घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. पुरमार्ग पर जवाहरनगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक घर का छज्जा गिरने से चार साल की बालिका घायल हो गई। बालिका छज्जे के नीचे खड़ी थी। यह घर करीब 10 साल पुराना बताया गया। सूचना पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

जवाहर नगर निवासी जसोदा पत्नी मोहनलाल सुवालका के घर का छज्जा रविवार सुबह गिर पड़ा। छज्जे के नीचे खड़ी जसोदा की चार साल की पोती झील चोटिल हो गई। छज्जा गिरने पर मौके पर क्षेत्रवासी जमा हो गए। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि बारिश से छज्जा कमजोर हो गया था। इससे यह गिर पड़ा।