पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस सत्र एलएलएम में एडमिशन पर संशय

इस सत्र एलएलएम में एडमिशन पर संशय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने लॉ कॉलेज को पीजी में क्रमोन्नत कर दिया है लेकिन इस साल एलएलएम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने पर संशय है। इसका कारण लॉ कॉलेज की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद है। शिक्षा ग्रुप-3 ने एक अगस्त को आदेश जारी कर भीलवाड़ा के लॉ कॉलेज को पीजी में क्रमोन्नत किया था।

शैक्षणिक सत्र 2014-15 शुरू हुए ढाई महीने हो चुके हैं। इसलिए इस साल एलएलएम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने पर संशय बना हुआ है। कॉलेज क्रमोन्नति आदेश के डेढ़ महीने बाद भी अभी एडमिशन प्रक्रिया के संबंध में मुख्यालय के कोई आदेश कॉलेज प्रशासन को नहीं मिले हैं। कॉलेज प्रशासन इंतजार में हैं कि आदेश मिले तो इसी साल से यहां एलएलएम की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इधर, कॉलेज क्रमोन्नति के डेढ़ महीने बाद भी एडमिशन प्रक्रिया संबंधी कोई आदेश नहीं मिलने के कारण प्रिंसिपल डॉ. वीडी भटनागर ने आठ अगस्त को कॉलेज शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर इसी साल एलएलएम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह किया है।