पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर साहित्यकारों का किया सम्मान

हिंदी दिवस पर साहित्यकारों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिला साहित्यकार परिषद द्वारा रविवार को हिंदी दिवस पर सिंधु नगर स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कवि सुरेश खटका राजस्थानी, कैलाश मंडेला, राधेश्याम गर्ग ‘अभिनव’, सुधा तिवाड़ी का सम्मान हुआ, वहीं मरणोपरांत मोहनलाल भाटिया को सम्मान पत्र उनके परिजनों को भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि जेल उपाधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि बचपन से ही अपने बच्चों में मातृभाषा के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना चाहिए। कवि बंशीलाल बेकारी ने कहा कि हिंदी का प्रचलन बढ़े, हम अपने घरों दफ्तरों में भी इसका अधिकाधिक प्रयोग करें। अरबन बैंक अध्यक्ष मुरलीधर पांडे ने भी हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एडी एसएस जोशी ने की। संस्था अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साहित्यकार परिषद स्मारिका का विमोचन भी किया गया। वहीं संस्था प्रतिनिधि सुधा तिवाड़ी की पुस्तक‘अमृत कलश’ विमोचन किया गया। गुलाब मीरचंदानी द्वारा संत कंवरराम धर्मशाला परिसर में साहित्यिक पुस्तकों एवं चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जेल उपाधीक्षक मालीवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
प्रदर्शनी में हिंदी की यात्रा-प्रांत अनेक, पंजाब, सिंध, गुजरात एवं सौ साल के हिंदी सिने एवं हिंदी भाषा के उन्नयन पर आधारित पुस्तकों का प्रदर्शन हुआ। साथ ही छह सौ पुस्तकें पत्र-पत्रिकाएं, साहित्यकारों के चित्र, हिंदी पर निबंध, साहित्यकारों पर जारी डाक टिकट आदि आकर्षण का केंद्र थे।

विदेह को हिंदी सेवी शिखर सम्मान

जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा लोक उजास सभागार में साहित्यकारों को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किए गए। अतिथि उद्योगपति आरएल नौलखा थे अध्यक्षता यूनेस्को के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी ने की। विशिष्ट अतिथि एमएलवी कॉलेज हिंदी प्रवक्ता डॉ. मनीष रंजन प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष आरपी अग्रवाल थे। इस अवसर पर जगदीश विदेह को हिंदी सेवी शिखर सम्मान बंशीलाल पारस, गणेशकुमार कूकड़ा , राजेंद्र गोपाल व्यास, रतनकुमार चटुल तथा शंकरलाल माहेश्वरी को हिंदी सौरभ सम्मान प्रदान किया गया।