भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में उमड़े लोग
दैनिकभास्कर के मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को शहरवासियों की भीड़ उमड़ी। चित्रकूट धाम में चल रहे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। लोग फ्रैंड्स फैमिली मैंबर के साथ मेले में पहुंचे। खरीदार के साथ झूले अलग-अलग वैरायटी की चाट-पकौड़ी और चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया।
मेले में लोगों को इलेक्ट्रिक तंदूर खूब पसंद आया। यह एक मिनट में 60 रोटियां बनाता है। इसका ऑयल फ्री सब्जी बनाना लोगों को खूब भाया। मुंबई की अलग-अलग वैरायटी की ज्वैलरी महिलाओं को पसंद रही है। लखनऊ के चिकन कुर्ते लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। झूले-चक्करी का बच्चों के साथ पैरेंट्स ने खूब मजा लिया। मेले में आने वाले फूड जोन में जाए बगैर नहीं रह सके। लोगों ने चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे। यहां अलग-अलग उत्पाद की करीब 150 स्टॉल्स लगाई गईं हैं। मेले की शुरूआत रोज सुबह 11 बजे हो रही है।
भीलवाड़ा. चित्रकूटधाम में भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर में लकड़ी के खिलौने खरीदतीं युवतियां।