ट्रक सवार युवकों से मारपीट कर नकदी छीना
भीलवाड़ा. चित्तौड़-भीलवाड़ामार्ग पर पूजा फैक्ट्री के पास गत रात ट्रक में सवार दो युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर नकदी, मोबाइल अन्य सामान छीन लिया। मारपीट से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगरोप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया।
उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिले के बरड़ोद गांव का राजीव (30)पुत्र रमेशचंद्र दीक्षित पंजाब के होशियारपुर का इकबाल मोहम्मद (42)पुत्र मोहम्मद मुसलमान ट्रक में महाराष्ट्र से अनार अन्य फल भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। चित्तौड़ मार्ग पर गत रात पूजा फैक्ट्री के पास ट्रक खराब हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने दूसरे ट्रक चालक खलासी को दी। दूसरे ट्रक में फल भरवा रवाना किया। शनिवार रात राजीव इकबाल मोहम्मद ट्रक में सो गए। इसी दौरान लकडिय़ां लिए कुछ युवक वहां पहुंचे। दोनों के साथ मारपीट कर करीब 8000 रुपए, एक मोबाइल अन्य सामान ले भागे। घायल दोनों जनों को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगरोप पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया।