- Hindi News
- घर से मोबाइल डीवीडी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
घर से मोबाइल डीवीडी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा. संजयकॉलोनी स्थित एक घर में दो दिन पूर्व चोरी करने के आरोप में सुभाषनगर थाना पुलिस ने राजसमंद के मोही हाल सुभाषनगर के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने घर से डीवीडी दो मोबाइल चुराए थे। आरोपी को रविवार को पुलिस ने न्यायाधीश के समक्ष पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी डूंगर सिंह के अनुसार दो दिन पूर्व संजय कॉलोनी निवासी दिनेश खंडेलवाल के घर में चोरी हो गई। चोर एक डीवीडी, दो मोबाइल अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार को खंडेलवाल ने चोरी की रिपोर्ट सुभाषनगर थाने में दी। पुलिस ने जांच करते हुए चोरी के आरोप में राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र के मोही हाल सुभाषनगर के गोपाल पुत्र लालसिंह भाटी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि आरोपी को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। पूछताछ में भाटी ने संजय कॉलोनी क्षेत्र में ही 7-8 और चोरियां करना कबूल किया। इनमें लैपटॉप, मोबाइल, आटा चक्की, घरों से नकदी आदि चुराना शामिल है।