पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रियों को किया जिलों का प्रभारी नियुक्त

मंत्रियों को किया जिलों का प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्यसरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर 25 मंत्रियों को 33 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया को उदयपुर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल मीणा को प्रतापगढ़ एवं चित्तौडगढ़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को चूरू एवं झुंझुनूं, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ को जयपुर, कृषि मंत्री प्रभू लाल सैनी को बारां झालावाड़, उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को जोधपुर जालोर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान को नागौर, पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल को पाली, स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को टोंक एवं सवाईमाधोपुर, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप को हनुमानगढ़, पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी को राजसमंद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी को दौसा एवं करौली, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेम सिंह भडाना को अलवर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। सहकारिता राज्य मंत्री अजय सिंह को सीकर, राजस्व उप निवेशन राज्य मंत्री अमराराम को बाड़मेर एवं जैसलमेर, कला साहित्य, संस्कृति राज्य मंत्री कृष्णेंद्र कौर (दीपा) को भरतपुर, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी को अजमेर, खान एवं वन राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा को बीकानेर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल को भीलवाड़ा, श्रम एवं नियोजन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह को गंगानगर, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंन्द्र सिंह को धौलपुर, परिवहन राज्य मंत्री बाबूलाल वर्मा को कोटा बूंदी, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री जीतमल खांट को बांसवाड़ा, विधि एवं विधिक राज्य मंत्री अर्जुन लाल को डूंगरपुर तथा गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को सिरोही जिले का प्रभारी बनाया है।

उन्हें इसकी चिंता नहीं रहेगी कि उनका एसीपी या अवकाश या रिलीव या अन्य मसलों का समाधान कैसे होगा। शिकायतों के समाधान का वास्तविक फायदा राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बढ़ोतरी होगी।