पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस मनाया

मानवाधिकार दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्ल्सकॉलेज में मानवाधिकार क्लब, एनएसएस महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. चित्रा भार्गव ने की। डॉ. कृष्णा चित्तौड़ा ने मानवाधिकार एवं भारतीय संस्कृति विषय पर विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता जेल उपाधीक्षक सुमन मालीवाल ने महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। वाइस प्रिंसिपल प्रो. अरविंद जैन ने भी संबोधित किया। संचालन कोकिला जैन ने किया।

खिलते फूल साहित्यिक संस्था द्वारा गीता भवन सभागार में परिचर्चा आयोजित की गई। इसे संस्थापक अध्यक्ष सुरेश भाटी, अशोक सोडाणी , रामस्वरूप अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। कविताएं भी प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश बाहेती, शंकर अग्रवाल, शीतल राकेश आदि उपस्थित थे। उपभोक्ता अधिकार समिति द्वारा विद्या कॉलेज में भारत में मानवाधिकार एक चुनौती विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। समिति के केंद्रीय महासचिव प्रहलादराय व्यास ने स्टूडेंट्स को मानवाधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसमें सुनील राठी, पूर्व सभापति मधु जाजू, विधिक सेवा प्राधिकरण के मनोज व्यास उपस्थित थे।

भीलवाड़ा जिला यूनेस्को एसोसिएशन डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, आटूण द्वारा स्कूल में संगोष्ठी हुई। इसमें यूनेस्को के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी ने कहा कि मानवाधिकारों की सबसे बड़ी सफलता तभी है जब हर आदमी दूसरे के अधिकारों का आदर करें। स्कूल प्रिंसिपल मधु सामरिया, यूनेस्को के जिलाध्यक्ष देवकिशन आचार्य, मंजू कोठारी आदि ने भी संबोधित किया।

भीलवाड़ा. विश्वमानवाधिकार दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में संबोधित करती जेल उपाधीक्षक मालीवाल।