पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लाॅट देखने गए लोगों को चोर समझ पीटा

प्लाॅट देखने गए लोगों को चोर समझ पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सींदरी के बालाजी के पास गत रात प्लाॅट देखने गए दो जनों को लोगों ने चोर समझकर पीट दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शंकर पुत्र कल्याण तेली निवासी चपरासी कॉलोनी ने मामला दर्ज कराया है।

सुभाषनगर के थानाधिकारी डूंगरसिंह के अनुसार चपरासी कॉलोनी निवासी शंकर तेली अपने साथी भागचंद पुत्र हीरालाल के साथ सोमवार रात करीब नौ बजे सींदरी के बालाजी के पास प्लॉट देखकर लौट रहे थे। रास्ते में वे रुककर आपस में बात करने लगे। इस दौरान वहां पर आसपास के लोग गए और उन पर शक करने लगे। इस बीच शंकर लाल तेली अपने साथी भागचंद के साथ जाने लगा तो एकत्रित लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वे अपनी सफाई देते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार शंकर ने मंगलवार को सींदरी के बालाजी निवासी शंकरलाल कीर एवं उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुिलस जांच कर रही है और सच्चाई का पता लगा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।