पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबे समय से जमे बाबुओं को हटाने के निर्देश

लंबे समय से जमे बाबुओं को हटाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिकएवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ओंकारसिंह ने कहा कि डीईओ बीईईओ कार्यालयों में लंबे समय से एक ही सीट पर जमे बाबूओं को हटाया जाएगा। इस संबंध में डीईओ को इसकी सूचियां बनाने के निर्देश दिए हैं। निदेशक सिंह ने मंगलवार को यहां तीनों डीईओ कार्यालयों का निरीक्षण किया। माध्यमिक प्रथम कार्यालय में संस्थापन शाखा के विकास कोठारी रमेश जोशी के ऑफिस समय में अनुपस्थित रहने तथा कैशबुक संधारित नहीं होने पर भी सिंह ने नाराजगी जताई।

उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए हैं कि दिन में दो बार सेक्शन की जांच करें और जो बाबू सीट पर नहीं मिले, उनकी अनुपस्थिति लगा दें। इसके बाद डीईओ माध्यमिक द्वितीय रमसा कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां एडीपीसी योगेश पारीक से स्कूलों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। प्रारंभिक कार्यालय में पोषाहार का काम देख रहे शिक्षक जगदीश प्रजापत को हटाकर किसी बाबू को लगाने के निर्देश दिए। डीईओ प्रारंभिक जीवराज जाट ने बताया कि मिड डे मील का काम जिला परिषद का है, इस पर निदेशक ने मामले की तथ्यात्मक जानकारी मांगी। उन्होंने डीईओ महेंद्र वर्मा, कैलाश तिवाड़ी, एडीईओ महावीर शर्मा, कल्पना शर्मा अशोक पारीक से भी जिले की स्थिति पर चर्चा की।

बाबाधाम में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू

भीलवाड़ा.श्रीबाबा धाम पर नवरात्र महोत्सव को लेकर सदस्यों सेवादारों की मीटिंग हुई। जिसमें नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। नवरात्र में मंदिर की विशेष सजावट की जाएगी। बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती इसके बाद गरबा नृत्य होगा।

महापुरुषजयंती समारोह 21 को

भीलवाड़ा.साध्वीडॉ. सुभाषा के सानिध्य में 21 सितंबर राजीव गांधी ऑडिटोरियम में पांच महापुरुषों का जयंती समारोह आयोजित होगा। महावीर सेवा समिति के मंत्री विजय सिंह बूलिया ने बताया कि श्रमण संघ के प्रथम आचार्य आत्माराम मसा, वर्तमान आचार्य डॉ. शिवमुनि, मनोहर मुनि, महासाध्वी कुसुमलता महाप्रज्ञा गीतांजलि मसा की जन्म जयंती का महा समारोह मनाया जाएगा। श्रमण संघ के रमेश मुनि एवं डॉ. चेतन प्रभा मसा का सानिध्य मिलेगा।

भीलवाड़ा. डीईओप्रारंभिक कार्यालय का निरीक्षण करते प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ओंकारसिंह।