भामाशाह नामांकन की दो मशीनें खराब
भीलवाड़ा|भामाशाह शिविरमें लगातार अव्यवस्थाएं सामने रही हैं। उपनगर पुर के सामुदायिक भवन में मंगलवार से वार्ड दो के लिए शुरू हुए शिविर में पहले ही दिन भामाशाह नामांकन की दो मशीनें खराब हो गईं। काफी मशक्कत के बाद भी वे नहीं चल पाईं। इधर, भीड़ ज्यादा होने से हंगामे जैसी स्थिति बन गई। मशीनें कम होने से महिलाओं को काफी देर तक लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।