- Hindi News
- भामाशाह शिविरों में बच्चों को मिलेंगे बिस्किट
भामाशाह शिविरों में बच्चों को मिलेंगे बिस्किट
भामाशाहनामांकन शिविरों में महिलाओं के साथ आने वाले 9 साल से छोटे बच्चों को ग्लूकॉज बिस्किट दिए जाएंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने सभी कलेक्टर को दिए हैं। महर्षि ने निर्देश में कहा है कि प्रत्येक पैक में 4 से 6 बिस्किट्स होने चाहिए। बिस्किट अच्छी कंपनी के होने के साथ ही अवधिपार नहीं हो। उनकी पैकिंग सही प्रकार से हो, यह सुनिश्चित करने को भी कहा है। प्रशासन को यह व्यवस्था बैंकों एवं स्थानीय सहयोग से करनी होगी। कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा ने बताया कि महिलाएं छोटे बच्चों के साथ शिविर में आती है। वहां समय लगता है। बच्चे भूख से परेशान होकर रोते हैं तो महिलाएं कई बार बगैर नामांकन करवाए चली जाती हैं। वे नामांकन करवा कर ही जाएं, इस मंशा से बिस्किट्स की व्यवस्था का निर्णय लिया गया है।