- Hindi News
- भीलवाड़ा के छात्रों ने किया भौगोलिक सर्वे
भीलवाड़ा के छात्रों ने किया भौगोलिक सर्वे
सवाईपुर. माणिक्यलाल वर्मा राजकीय कॉलेज भीलवाड़ा के स्टूडेंट मंगलवार को सवाईपुर पहुंचे। एमए के विद्यार्थियों ने गांव का भौगोलिक सर्वे किया। गांव का मानचित्र तैयार किया। 64 विद्यार्थियों के इस दल के साथ डॉ. सवान कुमार जांगिड़ हैं। उन्होंने बताया कि एमए फाइनल के छात्रों ने सवाईपुर का मानचित्र तैयार किया। इसमें गांव का भविष्य में निर्माण कैसा हो आदि बिंदुओं को शामिल किया है। गांव की 20 वर्षीय योजना का मानचित्र बनाया जा रहा है। गांव की प्रतिव्यक्ति आय, प्रति परिवार की आय, मकान की दशा तथा सामाजिक जीवन स्तर के विकास की योजना बनाई जा रही है। गांव के ऋण ग्रस्त लोगों का सर्वेक्षण, पशु पालन का भी सर्वेक्षण होगा। भविष्य में कृषि योजना, लघु उद्योग की रूपरेखा भी बनाई जाएगी। दल के साथ आए डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 9 से 15 फरवरी तक सर्वे में गांव की विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा छात्रों द्वारा तैयार की जाएगी।