एनएसएस का संभागीय सम्मेलन संपन्न
भीलवाड़ा| मालावर्मा राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का संभागीय सम्मेलन कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा प्रायोजित सम्मेलन में डॉ.वीके वैद्य ने जीवन में सकारात्मकता का संचार कैसे करें विषय पर व्याख्यान दिया। डाॅ. बीएल जागेटिया ने प्रकृति और मां के रुपक के माध्यम से उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला।